सरायकेला के कमलपुर और मानिक बजार में कलाकारों
ने नुक्कड़ नाटक कर मतदान के लिए ग्रामीणो को किया प्रेरित,
Jharkhand Assembly Elections सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत कमलपुर और ईटाकुदर पंचायत के मानिक बजार गांव में जिला जनसंपर्क विभाग सरायकेला खरसावां के सौज्नीय एवं लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों के द्वारा नुक्क्ड नाटक कर विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में हर एक व्यक्ति को अपनी भूमिका समझकर मतदान करने जाना होगा। तभी देश में लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाया जा सकेगा। मतदाता अधिक से अधिक मतदान करके एक स्वस्थ और मजबूत जनतंत्र का निर्माण कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को संदेश देते हुये बताया कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी अहम है। इसे हमलोग अन्य पर्वाे की तरह उत्साह पूर्वक मनाये। हमलोग अपने-अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। ताकि एक अच्छे लोकतंत्र के निर्माण हो सके। पंचायत स्तर पर किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।
June 8, 2026 7: 12 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
