*जल जीवन मिशन के तहत खरसावां प्रखंड के हांसदा ग्राम में मनाया गया जल अर्पण दिवस…* *शपथ, जागरूकता रैली, रक्षा सूत्र बंधन एवं जल सिंगार/वंदना सहित विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन…*
Kharsawan
जल जीवन मिशन के तहत आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला पंचायत के हांसदा ग्राम में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया एवं ग्रामीणों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। इस अवसर पर जागरूकता रैली, शपथ, रक्षा सूत्र बंधन, जल सिंगार/वंदना सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल संरक्षण, जल की बर्बादी रोकने तथा जलापूर्ति योजनाओं के नियमित रख-रखाव एवं बेहतर संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जल स्रोतों एवं जलापूर्ति योजनाओं के संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इस अवसर पर जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मुखिया/प्रधान, वार्ड सदस्यों एवं जलसहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल के संरक्षण एवं इसके विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामूहिक रूप से आगे आने का संदेश दिया गया।
