खरसावां के भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक,
एसआईआर द्वितीय चरण के बीएलओ-2 प्रशिक्षण और संत
रविदास जयंती कार्यक्रम की बनी रणनीति,
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के द्वितीय चरण की तैयारियों, बीएलओ-2 प्रशिक्षण तथा संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जनहित और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य स्तर पर चलाए जा रहे संगठनात्मक अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस बैठक में मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, रामलाल महतो, राकेश कुमार महतो, अशोक कुमार साहू, पंकज कुमार पति, प्रधानमाटी सोय, जोगेश्वर महांती, मुरलीधर प्रधान, विषकंठ प्रधान, प्रशांत कुमार महतो, विजय कुमार महतो एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
August 6, 2026 3: 21 am
Breaking
- वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम के सपनों को मिली नई उड़ान, अब फास्ट फूड कार्ट से बढ़ाएंगी स्वरोजगार -विधायक जगत माझी ने किया फूड कार्ट का उद्घाटन, लस्सी की दुकान से चर्चा में आई अंजली बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
- खरसावां मे वृहद झारखण्ड मोर्चा का संगठन विस्तार तेज, भरत सिंह गागराई बने केंद्रीय महासचिव, जल्द बनेगी नई झारखण्ड नामधारी राजनीतिक पाटी-बिरसा सोय,
- खरसावां के भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक, एसआईआर द्वितीय चरण के बीएलओ-2 प्रशिक्षण और संत रविदास जयंती कार्यक्रम की बनी रणनीति,
- खरसावां में स्कूली छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण, बच्चों में दृष्टिदोष की पहचान और उपचार जरूरी है, ताकि पढाई पर नही पडे असर-बीईईओ
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
