कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था
बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम
और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
kuchai
सावन माह के पावन अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ दलभंगा कुचाई के 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले कांवरियों ने यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी कांवरियों ने कुचाई के प्रसिद्ध शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान शिव से यात्रा की सफलता, क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और जनकल्याण की कामना की गई। मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। संघ के द्वारा बताया गया कि सभी कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों का जत्था में मुख्य रूप से लुबूराम सोय, महेश योगी, मधु दास, दीप रतन योगी, दुबराज महतो, बैकुठ सिंह मुंडा, पंचु दास आदि शामिल थे।
August 4, 2026 10: 20 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग 2026: धोलूडीह को 7-2 से हराकर प्रधानगोडा सुपर-5 में पहुंचा
- नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता: बालक वर्ग में कुचाई का दबदबा, बालिका वर्ग में सरायकेला बनी चैंपियन
- कुचाई में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- कुचाई में पुजा-अर्चना कर 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह से रवाना, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा
- सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित…*
- जिले में 03 से 07 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर निर्गत किए जा रहे हैं जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र…*
- जंगल के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल यहां रहने वाले ही करेंगे : जगत माझी -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि का कार्यक्रम निर्धारित, पात्र मतदाताओं से समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील…*
