खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में घर की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान जगदीश प्रसाद केसरी (69) के रूप में हुई है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरायकेला सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के दो दिन बाद रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जगदीश प्रसाद केसरी अपने मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी संदीप कुमार केसरी वहां पहुंचे और मरम्मत कार्य रोकने को कहा। जब बुजुर्ग ने काम बंद करने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संदीप कुमार केसरी ने गुस्से में आकर लाठी-डंडे से जगदीश प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दो दिनों तक उनका इलाज चला। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सलाह देते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना 31 जुलाई की है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुलिस ने शुरुआत में इसे आपसी विवाद मानते हुए दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावना के चलते मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि, घायल बुजुर्ग की हालत बिगड़ने और परिजनों के दबाव के बाद रविवार को खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
August 2, 2026 10: 48 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
