20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Kharsawan
खरसावां: वर्ष 2003 के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी करम लोहार (47 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करम लोहार, पिता-स्वर्गीय लाल लोहार का पुत्र तथा मूल रूप से हिन्दुसाई, आमदा (खरसावां) का निवासी है। वर्तमान में वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर में किराये के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने उसे 1 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जीआर संख्या 283/2003 के तहत स्थायी वारंट लंबित था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। उक्त जानकारी खरसावां के आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने प्रेस को संबोधित करते हुए दी।
August 2, 2026 8: 39 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
