कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
kuchai
कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, जनसुविधाओं तथा पंचायतों से जुड़ी समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान छोटासेगोई पंचायत के किताकुटी गांव में नीचे झूल रहे बिजली तारों का मामला प्रमुखता से उठाया गया। इस पर प्रमुख गुड्डी देवी एवं बीडीओ साधुचरण देवगम ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झूलते तार कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वहीं गोमियाडीह पंचायत में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र बिजली सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में विभिन्न पंचायतों के खराब पड़े जलमीनारों का मुद्दा भी उठाया गया। अधिकारियों को सभी खराब जलमीनारों की सूची तैयार कर नियमानुसार मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। प्रमुख ने कहा कि पेयजल ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकता है और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पंचायत समिति सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचाई में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि जांच के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया की रोकथाम एवं बचाव को लेकर भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बरसात के मौसम में साफ-सफाई बनाए रखने, मच्छरदानी के उपयोग तथा जलजमाव रोकने पर विशेष जोर दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई।
बैठक के अंत में सभी विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, बीपीओ रेशमी लामाय, प्रखंड लिपिक सुनीता सिंह, प्रखंड समन्वयक पंकज कुम्हार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तीर्थी डे, बीसीओ निर्मल लाकड़ा, वन विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
October 22, 2026 8: 16 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
