खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत
अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग
से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम खेजूरदा में किसानों को खरीफ खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत अनुदान पर उडद बीज का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के कुल 70 किसानों के बीच उडद बीज का वितरण मुखिया सिद्धेश्वर जोको के हाथों संपन्न कराया गया। हरिभंजा पंचायत के मुखिया सिद्धेश्वर जोको ने किसानों से सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों को समय पर बुवाई करने एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। बीज वितरण के दौरान किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत अनुदान पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से खेती की लागत कम होगी और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढेगी। जबकि एटीएम सुखलाल सोय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और कृषि उत्पादन बढाने के उद्देश्य से शत-प्रतिशत अनुदान पर उडद बीज का वितरण एक सराहनीय पहल है। गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों को बेहतर उपज प्राप्त करने में मदद करेंगे तथा उनकी खेती की लागत भी कम होगी। सभी किसान भाई-बहनों से आग्रह है कि वे समय पर बुवाई करें, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाएं और सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। हमारी कामना है कि इस खरीफ मौसम में सभी किसानों की फसल अच्छी हो, उत्पादन बढे और उनके जीवन में खुशहाली आए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के प्रतिनिधि, पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में किसान उपस्थित थे।
July 31, 2026 6: 35 pm
Breaking
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
- सावन में खरसावां से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई को दी श्रद्धांजलि
- जिला फुटबॉल लीग 2026: यूथ क्लब खामरडीह की शानदार जीत, एंजेल एफसी को 6-1 से हराकर सुपर-5 की उम्मीद बरकरार
- कुचाई के रूगुडीह में 45 किसानों में निःशुल्क उड़द बीज का वितरण, किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए गए और किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करे-राजेश कुमार
- खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुजनों को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित, माता आकर्षिणी देवी की दरबार में जलाए दीप
- खरसावां विधायक के निर्देश पर कुचाई की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिलेगी राहत,
- सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद
