कुचाई के रूगुडीह में 45 किसानों में निःशुल्क उड़द बीज
का वितरण, किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए
गए और किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करे-राजेश कुमार
Kuchai
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत कुचाई प्रखंड की रूगुडीह के सुदूरवती पहाड़ी क्षेत्र में 45 किसानों के बीच निःशुल्क उड़द बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए गए और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, समय पर बुआई तथा फसल प्रबंधन की जानकारी भी दी गई। मौके पर बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों का सत्यापन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को बीज की गुणवत्ता, समय पर बुआई और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गयी। उन्होंने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। श्री कुमार ने किसानों से बीज का सदुपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए लाभकारी बताया। बीज वितरण कार्यक्रम में रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, किसान मित्र संतोष मुंडा, भोज सिंह मुंडा, सिंगरॉय मुंडा आदि उपस्थित थे।
July 30, 2026 6: 26 pm
Breaking
- कुचाई के रूगुडीह में 45 किसानों में निःशुल्क उड़द बीज का वितरण, किसानों को उन्नत किस्म के उड़द बीज उपलब्ध कराए गए और किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करे-राजेश कुमार
- खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुजनों को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित, माता आकर्षिणी देवी की दरबार में जलाए दीप
- खरसावां विधायक के निर्देश पर कुचाई की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिलेगी राहत,
- सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद
- प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान ने राजनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण…* *कार्यालयीन व्यवस्था, जनसेवा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: नारायणबेड़ा को हराकर मातकमडीह एसएफसी सुपर-5 में, सुखराम सोरेन की हैट्रिक से 5-1 की शानदार जीत
- आसंगी बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कर लौटा*
- सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान संपन्न…* उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा, एक्सपायरी एवं मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई…*
