कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
kuchai
सरायकेला खरसावां जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचाई में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर में मच्छरों के प्रकोप को कम कर मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों को मच्छरजनित रोगों, विशेषकर मलेरिया से सुरक्षित रखना है। अभियान के तहत अस्पताल परिसर, सभी वार्डों, झाड़ियों और आवासीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर विशेष ध्यान दिया।
इस दौरान जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू ने कहा कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों एवं आसपास जलभराव न होने दें, नियमित साफ-सफाई रखें तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मलेरिया की रोकथाम के लिए इस प्रकार के फॉगिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से एमपीडब्ल्यू कैलाश चंद्र महतो तथा फॉगिंग कर्मी रूपक मौजूद रहे।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
