सरायकेला में रूकी हुई सम्मान राशि की मांग पर
झारखंड आंदोलनकारियों का 15वें दिन भी अनिश्चितकालीन
धरना-प्रदर्शन जारी, प्रशासन और सरकार पर उपेक्षा आरोप,
Seraikella
सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित सिदो-कान्हू पार्क में रूकी हुई सम्मान राशि (पेशन) की मांग पर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार धरना देने के बावजूद जिला प्रशासन और झारखंड सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल या वार्ता नहीं की गई है, जिससे आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। झारखंड आंदोलनकारी मंच के केन्द्रिय अध्यक्ष धनपति सरदार ने कहा कि जब तक राज्य सरकार और जिला प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि प्रशासन आंदोलनकारियों की बात सुनने तक नहीं पहुंच रहा है, तो आम जनता की समस्याओं के समाधान की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को आज सम्मान और पेंशन जैसी बुनियादी मांगों के लिए आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है। श्री सरदार ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन में अपना भाग लेने वाले आंदोलनकारीयों को विगत आठ माह से सम्मान राशी का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा नही किया गया है। अब आंदोलनकारीयों को अधिकार के लिए भी आंदोलन करना पड रहा है इससे बडी बात और क्या हो सकती हैै। उन्होंने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारीयों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला के प्रशासनिक पदाधिकारी जानबुझ कर धरना स्थल को नही आ रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ आंदोलनकारियों के खातों में सम्मान राशि भेजकर आंदोलन को कमजोर करने और उनकी एकता तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई। धरना कार्यक्रम में धनपति सरदार, शीला हाईबुरू, बनमाली कुदादा, कालीचरण पाडिया, दादी कुई, बिरेन्द्र पाडिया, पंचा सरदार, लखिन्द्र पुरती, विजय हेम्ब्रम, बुधराम हेम्ब्रम, लखन मुन्दुईया, सोमनाथ सरदार, सुखलाल हेम्ब्रम, बाया सरदार, सहित कई झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
September 6, 2026 6: 04 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
