जिला फुटबॉल लीग मैच में मातकमडीह एफसी की शानदार जीत, अर्वन सिटी सीतारामपुर को 2-0 से हराया, बारिश के कारण दूसरा मुकाबला रद्द, 18 जुलाई को होंगे दो अहम मैच
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना कप) के तहत शुक्रवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए पहले मुकाबले में मातकमडीह एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्वन सिटी सीतारामपुर को 2-0 से पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में मातकमडीह एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 61वें मिनट में बिरोजा ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 69वें मिनट में सोनाराम ने दूसरा गोल दागकर जीत सुनिश्चित कर दी। अर्वन सिटी की टीम पूरे मैच में वापसी नहीं कर सकी और मुकाबला 2-0 से मातकमडीह एफसी के नाम रहा।
भारी बारिश के कारण निर्धारित दूसरा मुकाबला बीएमसी धोलूडीह बनाम प्रधानगोड़ा नहीं खेला जा सका और उसे रद्द कर दिया गया।
मैच में अनुराग सोय, कृष्णपाड़िया, विशाल गोप, विकास कुमार और संतोष महतो ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।
18 जुलाई के मुकाबले (बिरसा स्टेडियम, सरायकेला):
दोपहर 2:00 बजे: बीपीएस भेलाईडीह बनाम हाथी टांड़
अपराह्न 3:30 बजे: अयांश पावर ईचागढ़ बनाम एबीपी नीमडीह तेनगाडीह, चांडिल
