जिला फुटबॉल लीग: राजनगर और मुंडाटांड़ ने दर्ज की रोमांचक जीत
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत मंगलवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे। पहले मैच में राजनगर ने खूंटपानी को 3-2 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मुंडाटांड़ ने हरिहरपुर को इसी अंतर से शिकस्त देकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में खूंटपानी ने मैच के 8वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन राजनगर ने शानदार वापसी करते हुए 11वें, 29वें और 59वें मिनट में तीन गोल दाग दिए। खूंटपानी ने 58वें मिनट में दूसरा गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन अंततः राजनगर ने 3-2 से जीत अपने नाम कर ली।

दिन का दूसरा मुकाबला भी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। मुंडाटांड़ की ओर से राजू बारी ने दो गोल और कुशल माझी ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं हरिहरपुर की ओर से कृष्णा सरदार ने दो गोल दागकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन उनकी टीम 3-2 से हार गई।
मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी दशरथ हासदा, एन. सिंहदेव, संतोष महतो और शंकर सरदार ने निभाई।

15 जुलाई के मुकाबले (अर्जुना स्टेडियम, खरसावां)
पहला मैच: सेरेगदा एफसी बनाम बीएमसी धोलूडीह — दोपहर 2:00 बजे
दूसरा मैच: कृष-11 जोजोडीह बनाम एंजेल एफसी सरगीडीह — अपराह्न 3:30 बजे
