सरायकेला के मुरुप में मतदाता सूची के विशेष गहन
पुनरीक्षण में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, 80 प्रतिशत मतदाता
अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को कर चुके जमा,
Seraikella
झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुख्यालय गांव मुरुप में मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। बताते चलें कि यहां कुल 1074 मतदाता हैं। अब तक इनमें से 80 प्रतिशत मतदाता अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा कर चुके हैं। इसी क्रम में गौड सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने अपना इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरकर मुरुप की बीएलओ सुश्री तृप्ति प्रमाणिक को सौंपा। इस दौरान उन्होंने एक जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता होने का परिचय दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने कहा, सटीक मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और प्रत्येक नागरिक का इसमें सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आगे उन्होंने मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा, जागरूक नागरिक बनें, अपना इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त कार्य में मुरुप के बीएलओ सुश्री तृप्ति प्रमाणिक, मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षिका शांति बेरा आदि योगदान दे रहे है।
September 6, 2026 5: 50 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
