खरसावां पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत
चार गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए,
Kharsawan
सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत खरसावां थाना पुलिस ने सोमवार को बडी सफलता हासिल करते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद किए। खरसावां पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके मोबाइल सही-सलामत वापस सौंप दिए गए। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने खरसावां थाना पुलिस और जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया। खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट डिवाइस का उद्देश्य गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की तकनीकी सहायता से तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। आम लोगों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना में सूचना दें, ताकि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी बरामदगी की कार्रवाई की जा सके।
July 15, 2026 3: 30 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: राजनगर और मुंडाटांड़ ने दर्ज की रोमांचक जीत
- खरसावां चांदनी चैक से दिनदहाडे बाइक चोरी, 15 मिनट में गायब हुई बाइक, थाना में शिकायत दर्ज
- सरायकेला के मुरुप में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, 80 प्रतिशत मतदाता अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को कर चुके जमा,
- खरसावां में वृहद झारखण्ड मोर्चा की बैठक में संगठन सशक्तिकरण व जनहित के मुद्दों पर मंथन, वीजेएम राज्य के हक, अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा-बिरसा सोय,
- खरसावां पुलिस ने प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चार गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, Kharsawan
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड की सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनावी पाठशाला का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने किया निरीक्षण…*
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ को उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारम्भ…*
