जिला फुटबॉल लीगः खामारडीह की शानदार जीत,
चक्रधरपुर व मातकमडीह का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के तहत रविवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए पहले मुकाबले में यूथ क्लब खामारडीह ने ग्रीन एरिया डालभंगा को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह (चांडिल) के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले मैच में खामारडीह की ओर से रोहित कुदादा ने 15वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद 31वें मिनट में देवाशीष बोदरा ने दूसरा गोल कर पहले हाफ तक टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी खामारडीह का दबदबा कायम रहा। देवाशीष बोदरा ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि रोहित कुदादा ने 59वें मिनट में गोल दागकर टीम की 4-1 की जीत सुनिश्चित कर दी। डालभंगा की ओर से एकमात्र गोल गोंडे मुंडा ने 35वें मिनट में किया। दूसरे मुकाबले में दीनबंधु क्लब चक्रधरपुर और एसएफए सफा मातकमडीह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे हाफ के 45वें मिनट में दीनबंधु क्लब के अनुज सुंडी ने लंबी दूरी से शानदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढत दिलाई। हालांकि मातकमडीह के मलखान सिंह सरदार ने 55वें मिनट में बाएं छोर से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। अंतिम समय तक दोनों टीमों ने जीत के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं हो सका और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी अनुराग सोय, धनंजय कालिंदी, कृष्णा पाड़िया, विशाल गोप और दिकू हेंब्रम ने निभाई।
14 जुलाई के मुकाबले (बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला)
दोपहर 2 बजे से वाईबीएफसी राजनगर बनाम गॉड फादर खूंटपानी
अपराह्न 3.30 बजे से ट्रिपल ए हरिहरपुर बनाम एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
