रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण
Seraikella
रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद विक्रम सिंह मोदक, अंजली राय, सविता पटनायक, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर महेश जारिका, कनीय अभियंता विक्की गोप, तथा सफाई कर्मी बबन सिंह एवं समीर रजक उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान रथ यात्रा मार्ग, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समय पर एवं बेहतर ढंग से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से रथ यात्रा एवं नेत्र उत्सव के दौरान स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
