जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल में 55 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल एवं खेल प्रदर्शन का किया मूल्यांकन,
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला खेल पदाधिकारी के तत्वावधान में अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के लिए जिला स्तरीय फुटबॉल चयन ट्रायल शिविर आयोजित किया गया। चयन ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 55 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट (एनएसटीसी मानदंड) एवं स्पेसिफिक स्किल टेस्ट लिया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल एवं खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए झारखंड का स्थायी निवासी होना तथा आयु 10 से 14 वर्ष के बीच होना अनिवार्य था। खिलाड़ियों ने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ चयन प्रक्रिया में भाग लिया। प्रशिक्षक बलराम महतो व संजय सुंडी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खेल कौशल निखारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के चयन ट्रायल का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षक बलराम महतो, प्रशिक्षक संजय सुंडी सहित कई प्रशिक्षक उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 28 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
