खरसावां में सबकी योजना, सबका विकास अभियान पर
हुई विशेष ग्राम सभा, ग्रामीणों की सहभागिता से आवश्यकताओं
के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर,
Kharsawan
खरसावां के ग्राम पंचायत के समग्र एवं सहभागी विकास को गति देने के उद्देश्य से सबकी योजना, सबका विकास (पीपुल्स प्लान अभियान) 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में खरसावां पंचायत सचिवालय में मुखिया सुनीता तापे की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने, पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएएल 2.0) के आधार पर 09 एलएसडीजी (एलएसडीजी) थीम में से पंचायत के लिए उपयुक्त थीम का चयन करने तथा संबंधित प्रस्ताव को निर्णय (एनआईआरएनएवाई) पोर्टल पर अपलोड करने पर चर्चा की गई।

साथ ही ग्रामीणों की सहभागिता से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनभागीदारी के माध्यम से तैयार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पंचायतों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान खालिद खान, पंचायत सचिव मधुसूदन महतो, सोहेल अंसारी, संजीता दास, लक्ष्मीकांत महतो, इंद्राणी सोराक, ममता देवी, ज्योति मुंडा, विराग बोदरा, सोना मोनी मुंडा, पहलवान पुष्टि, जगमती नाग, संतीषिनी प्रधान, गीता मुंडरी, नंदनी साहू, सीमा मुंडरी सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
