ईको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित,
शिक्षा जीवन से डर को दूर करती है और सफलता की राह दिखाती है-रामचंद्र सोय
Kharsawan
खरसावां के अशोका इंटरनेशनल स्कूल मारंगहातु शाखा कुचाई में आयोजित ईको फ्रेंडली फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान एवं समाजसेवी रामचंद्र सोय के हाथों प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत अशोका फाउंडेशन के सचिव एवं अशोका इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सत्यनारायण प्रधान द्वारा रामचंद्र सोय का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करने के साथ हुई। अपने संबोधन में रामचंद्र सोय ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि “शिक्षा जीवन से डर को दूर करती है और सफलता की राह दिखाती है। यदि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें तो वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम हैं।” उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं ग्रेस एवं लता कुमारी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
September 6, 2026 4: 20 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
