जिला फुटबॉल लीग: आरएफटीसी खरसावां और एंजेल एफसी की शानदार जीत
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के तहत गुरुवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए दोनों मुकाबलों में आरएफटीसी खरसावां और एंजेल एफसी सरगीडीह ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में आरएफटीसी खरसावां ने बीएमसी धोलूडीह को 3-0 से हराकर अपने विजय अभियान की दमदार शुरुआत की। मैच के 20वें मिनट में चंद्र मोहन सोय ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 35वें मिनट में रोहित हेंब्रम ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरे हाफ के 61वें मिनट में विशाल महतो ने तीसरा गोल कर टीम की 3-0 की जीत पक्की कर दी।

दूसरे मुकाबले में एंजेल एफसी सरगीडीह ने ग्रीन एरिया डलभंगा को 3-1 से पराजित किया। मैच का पहला गोल एंजेल एफसी के कानू किशोर बोदरा ने किया। इसके बाद ग्रीन एरिया डलभंगा के गोंडे मुंडा ने बराबरी का गोल दागा। दूसरे हाफ में एंजेल एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए बागुन गागराई और गणेश गागराई के गोलों की बदौलत 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के मैचों का उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन एवं बलराम महतो ने संयुक्त रूप से किया।
मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी विकास ठठेरा, दीकु हेंब्रम, विशाल गोप, अनुराग सोय एवं रघुनाथ महतो ने निभाई।
10 जुलाई के मुकाबले
पहला मैच: बीपीएस हाथीटांड़ बनाम एनएससी बुरुडीह — दोपहर 2:00 बजे
दूसरा मैच: सुमित एफसी सीनी बनाम अयांश पावर ईचागढ़ — अपराह्न 3:30 बजे
स्थान: बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला।
