खरसावां मे जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के मैच मे क्रिस इलवेन जोजोड़ीह ने तूड़ीयान एफसी को 3-1 से और एसएफए मातकमडीह ने रीडिंग एफसी को 5-0 से दी करारी शिकस्त,
kharsawan
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के अंतर्गत मंगलवार को अर्जुन स्टेडियम, खरसावां में खेले गए दोनों मुकाबले एकतरफा रहे। पहले मैच में क्रिस इलेवन जोजोड़ीह ने तूड़ीयान एफसी को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने रीडिंग एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में क्रिस इलेवन जोजोड़ीह के स्ट्राइकर रौशन हांसदा ने 14वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 21वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा गोल दागकर पहले हाफ तक टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में तूड़ीयान एफसी ने वापसी की कोशिश की और 39वें मिनट में विजय गोप ने गोल कर अंतर को 2-1 कर दिया। हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में शिवचरण सोय ने तीसरा गोल दागकर जोजोड़ीह की 3-1 की जीत पक्की कर दी। दिन के दूसरे मुकाबले में एसएफए मातकमडीह ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से सोमाय माझी ने पहला, भीम मार्डी ने दूसरा और सुकरा मार्डी ने तीसरा गोल किया। दूसरे हाफ में सोनाराम मुर्मू ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की शानदार जीत दिलाई। पहले मैच में रेफरी की जिम्मेदारी अनुराग सोय, रघुनाथ महतो, विकास ठठेरा एवं तपन नायक ने निभाई। वहीं दूसरे मैच में विशाल गोप, दिकू हेंब्रम, कृष्ण पाड़ेया और रोहित हेंब्रम ने रेफरी की भूमिका अदा की। बुधवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में गॉड फादर खूंटपानी का सामना एनएससी बुरुडीह से होगा, जबकि दूसरे मैच में एवरेस्ट क्लब, मुंडाटांड और सुमित क्लब, सिनी की टीमें आमने-सामने होंगी।
September 6, 2026 4: 06 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
