खरसावां में 27 जून से शुरू होगी सुब्रतो कप
एवं लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026
Kharsawan
खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 एवं लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून से 29 जून तक अर्जुना स्टेडियम (प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान), खरसावां में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 27 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिससे क्षेत्र के उभरते खिलाडयिों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि उनकी गरिमामयी उपस्थिति बच्चों का उत्साहवर्धन करेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढने की नई प्रेरणा मिलेगी। खेल प्रेमियों के बीच प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है तथा सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
June 25, 2026 3: 00 am
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं खनिज परिवहन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश…*
- कुचाई के दुरूसाई सडक पर जलजमाव, कीचड से आक्रोशित ग्रामीण परेशान, वर्षों से बदहाल सडक पर आवागमन मुश्किल, प्रशासन से समाधान की मांग,
- खरसावां में बीएलए-2 को मिला प्रशिक्षण, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने पर जोर, प्रपत्रों को भरवाने तथा डिजिटाइजेशन करने में सहयोग की अपील,
- खरसावां में 27 जून से शुरू होगी सुब्रतो कप एवं लिटिल चैंपियन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026
- छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
- समाहरणालय मोड़ के पास हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, देवर गंभीर
- मुहर्रम का रोजा है सबसे बेहतरीन सालभर के गुनाह मिटा देता है रोजा
- खरसावां इमामबाड़ा में सातवीं पर इमाम हसन और हुसैन की याद में हुई विषेश नियाज फातेहा