कुचाई के सेलायडीह मे शौच के लिए निकले 12 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में सरायकेला सदर अस्पताल रेफर
Kuchai
कुचाई प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती सेलायडीह गांव में बुधवार सुबह एक 12 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खरसावां में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के सेलायडीह निवासी डोगो होनहागा का 12 वर्षीय पुत्र अश्वनी होनहागा बुधवार सुबह करीब 5 बजे घर के पीछे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसके दाहिने पैर की उंगली में एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के डंसते ही बालक घबरा गया और उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। हालांकि बालक की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा शौच या अन्य कार्यों के लिए बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
September 6, 2026 5: 10 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
