कुचाई के बंगुरडीह में पानी की समस्या पर बैठक,
तैयार किया गया जल संसाधन मानचित्र, जल स्रोत की पवित्रता
एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी,
Kuchai
आदिवासी यात्रा के तहत कुचाई प्रखंड के बंगुरडीह गांव में जल संकट और जल संसाधनों की स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने सामूहिक चर्चा के माध्यम से गांव का जल संसाधन मानचित्र तैयार किया तथा पेयजल एवं सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित किया। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने खराब पड़े चापानलों की मरम्मत, सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नहरों के गहरीकरण, कुओं की मरम्मत, तालाबों की वर्तमान स्थिति तथा जलमीनारों की कार्यक्षमता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान से क्षेत्र में पेयजल एवं कृषि दोनों क्षेत्रों में सुधार संभव है। बैठक में बुजुर्गों ने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दो पीढ़ी पहले गांव में पानी की स्थिति कहीं बेहतर थी। उन्होंने अपने अनुभवों और कहानियों के माध्यम से युवाओं को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। साथ ही कहा कि गांव के जल स्रोत केवल पानी का साधन नहीं हैं, बल्कि वे स्थानीय संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं। इन स्थलों की पवित्रता एवं सांस्कृतिक महत्व को संरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी) के संबंधित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से गांव की समस्याओं की जानकारी दी गई। अधिकारी ने बंगुरडीह गांव में खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। यह अभियान अपना अधिकार संगठन, हो समाज महासभा एवं मुंडा-मानकी व्यवस्था के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कुचाई प्रखंड के 10 तथा खरसावां प्रखंड के 10 गांवों में जल, सिंचाई एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के समापन के बाद पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, जल संसाधन एवं पेयजल विभाग के अधिकारी, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा मुंडा-मानकी शामिल होंगे। संवाद के माध्यम से विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय स्थापित कर सिंचाई एवं शुद्ध पेयजल की समस्याओं के स्थायी समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा सह ग्रामसभा अध्यक्ष साधु चरण सोय ने की। कार्यक्रम में ग्रामसभा सदस्य जाबी सोय, तुराम सोय, बागुन सोय, आकाश सोय, तुरी सोय, लक्ष्मी सोय, लिजय सोय, करण सोय, रामाय सोय, मोनोर गोप, चंद्रिका ताती, रेशमी गोप, सुखलाल गोप, श्याम सोय, सोमवार गोप, रीना गोप, गोपीनाथ सोय, नामसी कुई, बसंती सोय, रामराय सोय, सेकंदर सोय, मनोज कुमार सोय, बूढ़न सिंह सोय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
