खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी,
शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा
राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
kharsawan
रजो संक्रांति पर खरसावां के देहरीडीह गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया। ढोलक, नगाड़े व शहनाई की धुन पर कलाकारों ने लय से लय मिला कर भंगिमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य पर जम कर वाहवाही बटोरी। वहीं, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा। गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई। इसके साथ पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य पेश किये गये। भगवान श्री कृष्ण व सखाओं की माखन चोरी, श्रीकृष्ण की बाल लीला पर आधारित कालिका दमन, भगवान श्रीकृष्ण की रास लीला पर आधारित माया बंधन आदि नृत्य पेश कर कलाकारों ने समां बांधा।
झांसी की रानी, नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जीवनी पर भी नृत्य
वहीं, कलाकारों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित झांसी की रानी, नेताजी सुभाष चंद्रबोस की जीवनी पर आधारित चलो दिल्ली नृत्य पेश कर समां बांधा। कलाकारों ने झारखंड की शिकार परंपरा पर आधारित सबर नृत्य व नाग-नागिन के जरिये भी दर्शकों को झुमाया। धार्मिक थीम पर आधारित बाली-सुग्रीव के द्वंद पर आधारित बालि वध व महिषासुर वध नृत्य पेश कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
September 6, 2026 4: 42 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
