खरसावां के कातीदिरी मे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त…*
Kharsawan
सरायकेला-खरसावाँ जिला उपायुक्त एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आसूचना संकलन के आधार पर गुरूवार को खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।
