खरसावां-उकरी मार्ग के आकर्षिनी मोड पर स्कूटी और कार की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी सवार चार जख्मी, सभी रेफर,
Kharsawan
खरसावां-उकरी मुख्य मार्ग के आकर्षिनी मोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना आकर्षिनी गेस्ट हाउस के मोड पर हुई है। जहां एक स्कूटी और एक निजी कार की आमने-सामने की टक्कर में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम 5:15 बजे खरसावां थाना क्षेत्र के चिलकु गांव के निवासी डुमरू मुंडारी (22), पिता- आशुतोष मुंडारी, मनोज कैवत (20), पिता-गोमा कैवत, अमर महतो (20), पिता-सरोज महतो तथा पंकज कैवत, (18) पिता-आनंद कैवत एक स्कूटी में सवार होकर चिलकु गांव से आकर्षिनी मंदिर की ओर जा रहे थे।

आकर्षक मंदिर गेस्ट हाउस के मोड़ के समीप खरसावां से आकर्षिनी मंदिर के रास्ते ऊपरी की ओर जा रही निजी ऑटो 800 कार जेएच 05 पी 6272 से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार चार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं निजी कार में सवार लोग भी हादसे में चोटिल हो गए। साथ ही मौके पर फरार हो गये। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बरामद कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां लाया गया।

अस्पताल चिकित्सक के मुताबिक, स्कूटी सवार चार मे से दो युवको की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्कूटी और बाइक की सीधी टक्कर से डुमरू मुंडारी की हालत गंभीर हैं। उसके माथे शरीर में गंभीर चोट लगी है। जबकि मनोज कैवत की हालत गंभीर बताया जा रहा है। इसके कमर, माथा, शरीर में गंभीर चोट लगा है। वही अमर महतो के सर पय हेड इंजुरी है। उसके मुंह चेहरे और हाथ में चोट लगा है। जबकि पंकज कैवत के पैर कमर में अंदरूनी की चोट लगा है। खरसावां के चिकित्सक डॉक्टर कन्हैया लाल उराव सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खरसावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राज्य सड़क पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके यातायात नियमों के पालन और वाहन चालकों पर नियंत्रण को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
