कुचाई में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा जारी,
दो दिनो में 208 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया परीक्षा में भाग,
शिक्षको की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना उदेश्य,
kuchai
कुचाई के राजकीय प्सट टू उच्च विधालय में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 कार्यक्रम के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कुचाई में 12 मई से 14 मई तक चलने वाली टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 की परीक्षा में प्रखंड के 320 शिक्षक-शिक्षिकाए भाग लेगे। परीक्षा के पहले और दुसरे दिन कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कुल 208 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जबकि अंतिम दिन गुरूवार को शेष 112 शिक्षक-शिक्षिकाए भाग लेगे। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षको की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जा रहा है। झारखंड में आयोजित टीचर नीड्स असेसमेंट राउंड-3 परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की शिक्षण दक्षता, विषय ज्ञान और व्यावसायिक जरूरतों का आकलन करना है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। शिक्षकों से सेंटा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन 60 प्रश्नों का आकलन लिया गया। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। मूल्यांकन परीक्षा कुचाई प्रखंड संसाधन केन्द्र के लेखापाल कृष्णा मोहन महतो के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से लेखापाल कृष्णा मोहन महतो, बीआरपी मिहिर कुमार दास, एमडीएम आॅपरेटर संजय कुम्हार, डाटा एंट्री आॅपरेटर प्रदीप कुमार महतो, सीआरपी सुधर कुमार महतो, राजकुमार महतो, राजेश कुमार प्रधान, शीतल प्रसाद, राजेन्द्र गुन्दूवा, हरिश चन्द्र लोटनिया, कलेन्द्र प्रधान व आदेपाल विभिषण पूर्ती सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
May 13, 2026 6: 27 pm
Breaking
- *जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति हेतु 336 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट…*
- जंगली हाथियों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक जगत माझी ने वितरित किए क्षतिपूर्ति के चेक
- खरसावां के बडाआमदा में 55.50 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
- कोल्हान महाविद्यालयों के कई विषयों एवं पीजी पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का विरोध शुरू, राज्य सरकार का निर्णय नई शिक्षा नीति के विपरीत-आलोक दास
- कुचाई में टीचर नीड असेसमेंट राउंड 3 परीक्षा जारी, दो दिनो में 208 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया परीक्षा में भाग, शिक्षको की शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन करना उदेश्य,
- खरसावां के बुरूडीह में पारंपरिक विधि विधान से 16 प्रहर हरि संकीर्तन शुरू, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
- सरायकेला की छऊ कला के संरक्षण को लेकर मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी
- कुचाई में आसमानी वज्रपात का कहर, महिला की मौत, बुजुर्ग गंभीर,
