कुचाई के अरुवाँ में पुलिस की ग्राम सभा कर ग्रामीणों को किया जागरूक,
kuchai
कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अरुवां पंचायत के अरुवाँ गांव में रविवार को कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया।
ग्राम सभा में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशाखोरी से मुक्ति, बाल विवाह रोकथाम, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, बच्चा चोरी की अफवाहों से बचाव, डायल-112 सेवा, डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही “गुड समेरिटन” कानून के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोगों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा की भी जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि समाज में जागरूकता से ही अपराध और सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
September 6, 2026 5: 10 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
