कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी स्थित जोम्बरो में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित, जिले ने खेल में सदैव राज्य को किया गौरवान्वित-गागराई,
Kuchai
कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी स्थित जोम्बरो स्कूल मैदान में हाॅकी खेल कमिटि के आयोजित तीन दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता संर्पन हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दस टीमों के वर्ग में पहला पुरस्कार बी.एस.टी नावदा ए टीम को दिया गया। वहीं आठ टीम वर्ग में पहला पुरस्कार जववेडा ए टीम तथा दूसरा पुरस्कार बी.एस.टी नावदा बी टीम को मिला। इसके अलावा छह टीम वर्ग में कुडुम्बा टोला ए टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडियों एवं दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। हॉकी खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर फाईनल मैच का शुभआरंभ किया गया। साथ ही विजेता टीमों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जबरजस्त लगाव है। साथ ही प्रतिभा भी कूटकर भरी हुई है। यहां के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय फलक में सरायकेला खरसावां का नाम रोशन किया है। हमारी सरकार खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले ने खेल के क्षेत्र में सदैव राज्य को गौरवान्वित किया है। पिछले कई वर्षों में जिले के खिलाडियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ खेलें। विधायक ने यह भी कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन दोनों ही खिलाडियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयोजन समिति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, अजय सामड, ग्राम प्रधान-प्रधान मुंडा, कल्याण पुर्ती, हनुक कंडीर, रोटे बोदरा, लोरिन कंडीर, मार्शल कंडीर, मार्शल हांसदा, मिखाएल पुर्ती, टपरा पुती, बलिया हेंम्ब्रम, बाचो हेंडे, सामुए भेंगरा आदि उपस्थित थे।
