खरसावां के जोजोकुडमा में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संर्पन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें अर्पित किया रंग-गुलाल.
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के जोजोकुडमा गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन बुधवार को धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम” के जयकारा के साथ संकीर्तन में लीन रहे। कुंज विसर्जन पर बडी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए। राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें रंग-गुलाल अर्पित किया। आपस में भी रंग-गुलाल खेलते हुए संकीर्तन का समापन किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और देर शाम राधा-कृष्ण की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। तीन दिवसीय संकीर्तन के दौरान सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा संकीर्तन स्थलपर पहुंचकर राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की। राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते हुए खुशहाली की कामना की। 16 प्रहर संकीर्तन के दौरान पूरे गांव में उत्सव का भक्ति पूर्ण माहौल देखा गया। राधा और कृष्ण भक्ति के रस में श्रद्धालु डूबे रहे। श्रद्धालु राधे राधे और जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाते रहे। इस संकीर्तन में मुख्य रुप से पश्चिम बंगाल के झाडग्राम के प्रफूल्लो महतो हरि कीर्तन सम्प्रदाय, पश्चिम बंगाल के झाडग्राम के कुदन पहाड़ी हरि कीर्तन सम्प्रदाय, ईचागड के बुरूहातु हरि कीर्तन सम्प्रदाय, झाडग्राम के मॉ शीतला हरि कीर्तन सम्प्रदाय, हरि संकर्कीतन, नीमडीह सरायकेला, झारखण्ड तथा जोजोकुड़मा हरि संकीर्तन मण्डली के कीर्तन मंडली ने भी राधा-कृष्ण पर आधारित संकीर्तन प्रस्तुत किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।
September 6, 2026 11: 35 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
