*खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
Kharsawan
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम पुनीदा एवं गांगुडीह में विधिवत छापामारी अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में कुल 04 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
