कुचाई में BLBC की बैठक संपन्न, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश…*
Kuchai
प्रखंड सभागार, कुचाई में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री वरुण चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुचाई श्री साधु चरण देवगम की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, विशेषकर सुदूर एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सहज एवं सुलभ बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने, तथा लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु सभी बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुदूर ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों से बैंक शाखाओं में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस हेतु विशेष निर्देश दिए गए कि—
▪️सभी ग्राहकों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए।
▪️दूर-दराज से आने वाले लाभुकों के कार्यों में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
▪️बैंकिंग सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में आउटरीच कैंप एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं।
▪️जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें तत्काल लाभ से जोड़ा जाए।
बैठक के दौरान किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत लाभ सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को आच्छादित करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग जागरूकता अभियान को सुदृढ़ करने के निर्देश दिया.
