राजखरसावां के टिडिगटीपा रेलवे फाटक के समीप
महिला की ट्रेन से कटकर मौत, जांच में जुटी पुलिस,
Kharsawan
चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के टिडिगटीपा फाटक के समीपएक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना बुधवार सुबह लगभग 5 बजे आसपास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टिडंिगटीपा रेलवे फाटक के थर्ड लाइन पोल संख्या 290/1 के पास एक महिला का शव पडे होने की सूचना राजखरसावां रेलवे स्टेशन मास्टर ने आमदा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के बुडीतोपा गांव निवासी अवंती देवी, पति शशि कपूर प्रधान के रूप में की गई है। आमदा पुलिस ने पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच जारी है। खरसावां के आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने बताया कि महिला का मानसिक स्थिति खराब थी। बुधवार को सुबह 4 बजे के लगभग अपने घर से निकली थी। जबकि सुबह पांच बजे महिला की क्षतिग्रस्त शव रेलवे ट्रेक् से बरामद किया गया।
September 6, 2026 4: 20 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण