खरसावां-भोया सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार
और सौंदयीकरण कार्य कर रहे मजदूर को तेज रफ्तार अनियंत्रित
बाइक ने मारी टक्कर, तीन जख्मी, एक गंभीर, रेफ,
Kharsawan
खरसावां से भोया तक सडक की राइडिंग क्वालिटी में सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मजदूर सहित बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गये। इसमें से बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के क्रम में उस मार्ग से गुजर रहे चैकीदार पंकज साहु ने इसकी सूचना खरसावां के आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान को दी। ओपी प्रभारी ने एंबुलेस का इंतजार नही करते हुए चैकीदार व मजदूरो के सहयोग से खुद ड्राइव कर अपनी वाहन से जख्मी व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां पहुचाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा निवासी दारा मुंडा अपने हिरो बाइक से मंराग पूति (50) तथा चुनू मुंडा (65), पिता-स्वं गरीबनाथ मुंडा के साथ चक्रधरपुर केरा मंदिर गये थे। मंगलवार को सुबह तीनों अपने बाइक से चक्रधरपुर केरा से भोया, खरसावां, सरायकेला के रास्ते जमशेदपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में कुचाई नाला पुलिया के समीप सुबह 11.45 बजे खरसावां-भोया सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य में लगे गोडडा के मजदूर सोनु तांती को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार मंराग पूति और चुनू मुंडा को गंभीर चैट लगी। जबकि मजदूर सोनु तांती को चोट लगी है। इसी क्रम में उस मार्ग से गुजर रहे चैकीदार पंकज साहु ने इसकी सूचना आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान को दी। ओपी प्रभारी ने अपने वाहन से एक जख्म व्यक्ति मंराग पूति और चैकीदार पंकज साहु ने दूसरे जख्मी चुनू मुंडा को अपने बाइक से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र खरसावां पहुचाया। जहां चिकित्सक डाॅ कन्हैलाल उरावं ने आवश्यक उपचार के बाद मंराग पूति की गंभीर स्थिति के देखते हुए उसे सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। मंराग पूति के कान से खून बह रहा था। नाक, मुह और सर पर चैट लगी हैै। जबकि चुनू मुंडा नशे की हालत मे था। उसके बाया हाथ में चैट लगी है। जबकि मजदूर सोनु तांती के हाथ और पैर में चैट लगी है। फिलहाल मामले की जांच आमदा पुलिस कर रहा है।
