खरसावां के बुढीतोपा में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर
की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा, जय श्री राम
और “जय हनुमान” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय
kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुढीतोपा गांव निवासी सुधान्शु प्रधान के घर में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान 11 पुरूष और 51 महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा बुढीतोपा गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए बुढीतोपा के तलाब तक पहुंची। वहां पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ जल का अभिषेक कर कलशों को अभिमंत्रित किया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

वही भगवान शिव मंदिर की प्ररिक्रमा कर पूरे मार्ग में जय श्री राम और “जय हनुमान” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत महिलाएं अनुशासित कतारों में जल कलश लेकर पुनः बजरंगबली मंदिर पहुंचीं, जहां विधि-विधान से कलश स्थापन हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे वैदिक पंडितों की टोली शंखनाद और वेद ध्वनि के साथ चल रही थी। उनके पीछे ध्वज-पताका लिए युवकों की टोली तथा श्रद्धालु शामिल थे। मध्य भाग में महिलाएं एवं पुरुष एक पंक्तियों में कलश लिए आगे बढ़ रहे थे। जबकि सबसे पीछे नवयुवकों की टोली बैंड-बाजे के साथ भक्ति भाव में झूमती नजर आई। इसके बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अजय प्रधान का कहना है कि यह मंदिर गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। वहीं भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। नव निर्मित बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य रूप से इंजीनियर सुधान्शु प्रधान, अजय कुमार प्रधान, सुब्ररथ प्रधान, खिरोद प्रधान, रथुलाल प्रधान सहित समस्त प्रधान परिवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
