खरसावां शहरी क्षेत्र में विशेष ग्राम सभा आयोजित, बैंक
खाता खोलने के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन,
kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत काली मंदिर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में ग्राम पंचायत खरसावां में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश तथा पंचायत राज विभाग के पत्रों के आलोक में किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाम्बो कुमार राउत,ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ग्राम सभा के संचालन हेतु कार्यदल का गठन किया गया। ग्राम सभा के नाम से बैंक खाता खोलने के लिए अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शाम्बो कुमार राउत, सचिव विणापाणी ज्योतषी तथा कोषाध्यक्ष आदित्य नायक का चयन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा का बैंक खाता खरसावां शाखा में खोला जाएगा। इस ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों को पंचायत के विकास और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अंत में ग्राम प्रधान द्वारा बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा के समापन की घोषणा की गई। इस विशेष ग्राम सभा में शाम्बो कुमार राउत, खालिद खान, नयन नायक, विणापाणी ज्योतषी, आदित्य नायक, ममता देवी, आरती पात्रो, हेमलता पात्रो, बांसती बारिक, समीर कुमार आचार्य, कमलेश मंडल, अभिनाश राउत, कृष्णा गोपाल ज्योतिषी, रामलाल हेम्ब्रम, शिवासी उरात, मानिता चैधरी, शिवा राउत, जगदीश राउत, कार्तिक कुमार राउत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
April 24, 2026 2: 47 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
