खरसावां सरस्वती शिशु मंदिर के जरूरतमंद 30 बच्चों में
गायत्री परिवार ने बांटे छाते, सेवा कार्य से दिया मानवता का संदेश,
एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है- डॉ. सिंह,
kharsawan
अखिल विश्व गायत्री परिवार, गोल पहाडी शक्ति पीठ द्वारा सेवा आयाम के तहत खरसावां स्थित राजा श्री रामचंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में एक सराहनीय पहल करते हुए गरीब एवं वंचित 30 छात्र-छात्राओं के बीच छाता वितरण किया गया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह पहल बच्चों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ खरसावां मॉडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र के साथ अतिथियों के स्वागत किया गया। मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सार्थक होता है जब हम अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के प्रति संवेदनशील बनें। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के एक-दूसरे की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। ईश्वर ने हमें मनुष्य बनाया है, इसलिए हमें अपने जीवन को ईश्वरीय कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाने पर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने घर में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे मन एकाग्र होता है और किसी भी कार्य को करने में सहजता आती है। उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य का जीवन परोपकार के लिए ही बना है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आलोक दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संरक्षक अधिवक्ता आशुतोष आचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर मॉडल महाविद्यालय के आचार्य नंदकिशोर, विद्यालय की शिक्षिकाएं ममता कर, नीतू दिग्गी, काजल मंडल, प्रिय मोहंती, सुमन साहू, ममता राउत, शिक्षक किस्तों महतो, वकील बारीक, बनवासी दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 38 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
