खरसावां के हरिभंजा में 55.50 लाख से बनेगा उप
स्वास्थ्य केंद्र, जिप अध्यक्ष व सदस्य ने किया शिलान्यास, आधुनिक
सुविधाओं से लैस होगा उप स्वास्थ्य केंद्र-सोनाराम बोदरा
Kharsawan
खरसावां प्रखंड अंतर्गत हरिभंजा गांव में लगभग 55.50 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। जिसका भी विधिवत शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोडकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा और अब लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पडेगा। उन्होने कहा कि ख्में विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जाएगा। गांवों की हर बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। श्री बोदरा ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे है। हमने जनता से जो वायदा किए थे, उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जिला परिषद की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस शिलान्यास में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, इस शिलान्यास कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुखिया सिद्धेश्वर जोको, उप मुखिया वेद प्रकाश सिंहदेव, शोभित दास, सहदेव कर, राजेश दलवेरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
July 24, 2026 11: 33 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
