सरायकेला छऊ नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में वार्षिक महोत्सव की बड़ी भूमिका: जोबा माझी–
सरायकेला में राजकीय चैत्रपर्व सह छऊ महोत्सव का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन.
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय चैत्रपर्व सह छऊ महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा सरायकेला शैली की सबसे बड़ी विशेषता इसके सुंदर और भावपूर्ण मुखौटे हैं।

ये मुखौटे पात्रों की भावनाओं को व्यक्त करने का मुख्य माध्यम होते हैं। कहा यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच है, जहां वे अपनी कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

सांसद ने कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में इस वार्षिक महोत्सव की बड़ी भूमिका है। इस मौके पर विभिन्न नृत्य दलों द्वारा शास्त्रीय एवं अर्धशास्त्रीय नृत्य विधाओं की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री चामी मुर्मू, छूटनी महतो, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत समेत विभिन्न प्रदेशों से आये कलाकार, छऊ प्रेमी समेत अन्य उपस्थित रहे।
