सरायकेला नगर में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, विजय कुमार दत्ता बने अध्यक्ष
Seraikella
सरायकेला, 07 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी सरायकेला नगर इकाई की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह गठन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश एवं सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के अनुमोदन से किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में विजय कुमार दत्ता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूती और गति देने के उद्देश्य से पवन कवि को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
विजय कुमार दत्ता – अध्यक्ष
सुमित चौधरी – उपाध्यक्ष
सूर्यराज सिंहदेव – उपाध्यक्ष
राजीव लोचन महापात्र – उपाध्यक्ष
पिंकी मोदक – उपाध्यक्ष
पवन कवि – महामंत्री
सुदीप महांति – महामंत्री
महेश राणा – मंत्री
राजा ज्योतिषी – मंत्री
अर्जुन कर – मंत्री
राजु महांति – मंत्री
संजय ठाकुर – कोषाध्यक्ष
चिरंजीवी महापात्र – कार्यालय मंत्री
इंद्र कुमार साहू – सह कार्यालय मंत्री
दुखुराम साहु – मीडिया प्रभारी
ज्ञानरंजन आचार्य – सह मीडिया प्रभारी
अभिजीत दीत – आईटी संयोजक
राहुल कुमार – आईटी संयोजक
कुश कर – सोशल मीडिया प्रभारी
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम विजय कुमार दत्ता के नेतृत्व में संगठन की रीति-नीति और अंत्योदय के संकल्प को मजबूती से धरातल पर उतारेगी तथा सरायकेला नगर में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
