खरसावां में सुन्डी मंड़ल समाज की वार्षिक बैठक
संर्पन्न, सामाजिक कुरीतियों को दूर करनेे का संकल्प, संपूर्ण
विकास में युवाओं का भुमिका महत्वपूर्ण-नव कुमार मंडल
Kharsawan
खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस परिसर चिलकू में सुन्डी मंड़ल समाज की वार्षिक बैठक मांगीलाल मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शामिल समाज के लोगों ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करनेे का संकल्प लिया। वही समाज के विकास के लिए समाज के सक्रिय युवाओं का जिम्मेदारी दी गई। मौके पर सुन्डी मंड़ल समाज के सचिव नव कुमार मंडल ने कहा कि सुन्डी मंड़ल समाज के संपूर्ण विकास में युवाओं की भुमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं के सहयोग के बिना समाज के विकास की कल्पणा नही किया जा सकता है। इसलिए युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए भी सक्रिय रहकर कार्य करने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियां दूर होगा। युवा पीढ़ी एकजुट होकर सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं का यह प्रयास समाज हित के लिए कारगर साबित होगा। युवा अपने अधिकारों व कर्तव्यों से बखूबी वाकिफ हैं और समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाने क्रांति का आगाज करने में लगे हैं। जबकि समाज के परामर्श दाता नलिन कुमार मंडल ने झारखंड विधानसभा में सुण्डी जाति को एससी में शामिल करने की मांग को रखने वाले विधायक जयराम महतो का धन्यावाद जताया। साथ ही नारी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देने, सुन्डी मंड़ल समाज के द्वारा मैधावी छात्र प्रतियोगिता का आयोजन करने, समाज को आगे बढाने के लिए सामाजिक कुरितीयों एवं अंध विश्वास को दुर रखने, समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के इलाज हेतु मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, रक्तदान (ब्लड डोनेट) के प्रति समाज की ओर से पहल कराने, समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करने एवं निकट भविष्य में मेडिकल कैंप का आयोजन करने की योजना बनाई गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सचिव नव कुमार मंडल, मांगीलाल मंडल, नलिन कुमार मंडल, मधुसुदन मंडल, अश्वनी कुमार मंडल, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, हेमंत कुमार मंडल, शुक्र मंडल, धर्मपद मंडल, सुनिल कुमार मंडल, जितवाहन मंडल, पंचानन मंडल, गायत्राी मंडल, नरेश मंडल, रत्नाकर मंडल, बंदनी मंडल, गोपाल मंडल, परेश चन्द्र मंडल, अक्षय मंडल, मनमोहन मंडल, सुजित कुमार मंडल, भारती मंडल, दिनेश कुमार मंडल आदि उपस्थित थें।
September 6, 2026 4: 34 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
