खरसावां के बजारसाई में चौबीस प्रहरी हरि संक्रितन
शुरू, श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख शांति एवं समृद्धि की कामना,
हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय रहा माहौल
kharsawan
खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत बजारसाई में पारंपरिक विधि विधान के तहत हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 हरि संकिर्त्तन समिति पूजा समिति बजारसाई़ खरसावां के द्वारा 24 प्रहर दिन-रात्रि अखण्ड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुआ संकीर्तन महायज्ञ में खरसावां के तलसाई, बजारसाई, रामगढ़, रामपुर, हरिभंजा, खिलाईसाई, कुम्हारसाई, दितसाई, बेहरासाई, टुनियाबाड़ी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख समृद्वि की कामना की गई। हरि सकीर्तन में भक्तों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओं ने भगवान राधा-कृष्णा की पूजा-अर्चना की। हर तरफ अनुष्ठान, भजन और भक्तिमय का माहौल बना रहा। भगवान राधा-कृष्णा की पूजा-अर्चना कर श्रद्वालुओं ने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की हरि संकीर्तन में कीर्तन मंडली को देखने के लिए काफी संख्या महिलाए पहुचे। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा पंरपराओं का निवार्हन करना हमारा दायित्व है। बजारसाई में 1973 से हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। भगवान राधा-कृष्णा के आर्शिवाद से क्षेत्र में बनी रहे। भगवान से कामना किया कि प्रत्येक परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दुर हो। विगत 31 मार्च की शाम गंधाधिवास पर पूजा-अर्चना कर हरि संकीर्तन का आजाग हुआ था। वही 1 अप्रेल को पारंपरिक विधि विधान के तहत हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। जबकि आगामी 4 अप्रेल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। हरि संकीर्तन में पुरूलिया के डुमरडीह, जामवाद, लेटेनदा, पुरूलिया के जामवाद आदि सकीर्तन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से अजीत कुमार प्रधान, मनोज पति, विशुपदो दास, टुलू कुंवर, शिव कुमार दास, समीर नायक, गोपी पात्र, सुधीर पहाड़ी, दुग्रेश प्रधान आदि उपस्थित थे।
July 24, 2026 9: 07 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
