सरायकेला के जोजो में हुई संयुक्त आदिवासी सरहुल
महोत्सव का आयोजन, मादर की थाप पर थिरके लोग, सरहुल
हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-गागराई
Seraikella
सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत के सीनी स्थित जोजो फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज मुंडा समाज, सीनी सरायकेला के तत्वावधान में संयुक्त आदिवासी सरहुल महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य एवं गीत-संगीत के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि सरहुल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारे गहरे जुड़ाव, आस्था और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री गागराई ने कहा कि आदिवासियो का महान पर्व है सरहुल। निःसंदेह “सरहुल“ जनजीवन का प्रतीक है। यह पर्व मात्र एक पुजा ही नही है। बल्कि यह लोगों को पर्यावरण के प्रति प्यार का संदेश भी देता है। पर्व का उद्देश्य होता है सृष्टि संबंध और उसमें आदिवासियो की भुमिका को प्रतीकात्मक पुनरावृत्ति द्वारा कायम रखना है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए बधाई दी। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को और भव्य रूप से मनाने की अपील की। महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य-गीत, पूजा-अर्चना एवं सामूहिक उत्सव ने पूरे माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। इस दौरा मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बांसती गागराई, जिप सदस्य लक्ष्मी सरदार, रानी हेम्ब्रम, दोलू सरदार आदि उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 09 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
