खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह झारखंड
आंदोलनकारी बिमल हाईबुरू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,
kharsawan
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह झारखंड आंदोलनकारी बिमल कुमार हाईबुरू (66) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार रात 11.15 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे खरसावां प्रखंड के कुदासिगी गांव के निवासी थे। बिमल कुमार हाईबुरू के निधन की खबर मिलते ही खरसावां समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वे झारखंड आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और क्षेत्र की राजनीति में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। झारखंड आंदोलन के दौरान वे क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे। खासकर खरसावां के वीर शहीदों को मान-सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने लगातार आंदोलन किया, जिसे लेकर वे हमेशा चर्चा में रहे। स्थानीय लोगों, समर्थकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। लोगों ने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे और आम जनता की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उनके निधन की खबर फैलते ही खरसावां और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
June 9, 2026 2: 38 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
