असम विस चुनाव के प्रचार में जुटी सांसद जोबा माझी
सीएम व पार्टी नेताओं के साथ चुनावी सभाओं में हो रही शामिल,
Chakradharpur
चक्रधरपुर : असम विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए सिंहभूम की सांसद जोबा माझी इन दिनों असम दौरे पर है। सांसद जोबा माझी पिछले दो दिनों से असम के अलग-अलग विस क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में भाग लिया।

सांसद रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक जिग्गा सुसासन होरो आदि नेताओं के साथ सोनरी विस क्षेत्र में प्रत्याशी बलदेव तेली के पक्ष में जनसभा में शामिल हुई। इसके अलावा असम के पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ संवाद कर चुुनाव की रणनीति तैयार की।

मालूम हो कि सांसद जोबा माझी असम विस चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

सांसद ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान असम में झामुमो को मतदाताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पार्टी कई सीटों पर जीत दर्ज अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। सांसद समेत पार्टी के बड़े नेता चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक असम में डटे रहेंगे।
