सरायकेला के मुरुप में राधा गोविंद हरि संकीर्तन
संर्पन्न, भक्तों की भीड़ उमड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुचे,
पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली हेतु श्रीहरि से की प्रार्थना,
Seraikella
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप के हरि मंदिर प्रांगण में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा चौबीस पहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड हरि संकीर्तन संर्पन्न हो गई। संकीर्तन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री हरि मन्दिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने संकीर्तन मंडलियों के साथ मन्दिर में परिक्रमा करते हुए राधा गोविंद का नाम जाप किया। बुधवार को गंधा दिवस व गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद हरि संकीर्तन शुरू हुआ। जिसका समापन रविवार को भव्य धुलौट व गांव परिभ्रमण के साथ हुआ। इसके अलावे आस पास गाँव के सैकडो हरि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। संकीर्तन में बंगाल उड़ीसा झारखंड के चुनिंदा व ख्याति प्राप्त दस संकीर्तन मंडलियां द्वारा राधा गोविंद का नाम जाप करवाया गया, जिससे पूरा गाँव गूंजता रहा। समिति द्वारा संकीर्तन के दौरान भंडारा का आयोजन कर हरि भक्तों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मुरुप पंचायत के पंचायत समिति सदस्या अनीता प्रधान, ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, वार्ड सदस्याआशा देवी, ठाकुर प्रधान, कुथलु प्रधान, जगत किशोर प्रधान, कुँवर प्रधान, रुद्र प्रधान, अजीत प्रधान, गोराचांद हो, किरण हो, मनोज प्रधान, आनंद प्रमाणिक, हेमसागर प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान समेत सैकडो हरि भक्त उपस्थित थे।
