सरायकेला मे भव्य जुलूस के साथ धूमधाम से मनाई गई रामनवमी,
Seraikella
सरायकेला। रामनवमी के पावन अवसर पर महावीर अखाड़ा माजनाघाट अखाड़ा समिति की ओर से शुक्रवार की शाम भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत स्थानीय पार्क परिसर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अखाड़ा के सदस्य शामिल हुए।
जुलूस का शुभारंभ विधायक चंपई सोरेन, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव एवं समाजसेवी जलेश कवि द्वारा पारंपरिक रूप से तलवार चलाकर किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लिपु मोहंती, बापि मोहंती, भगरथी परिछा, जॉनी हजरा, बिशु कवि, दीपेश रथ, सीपु मोहंती, आकाश कर, शुभम कर, शिबा विषय, दीपु मोहंती, मोहित बोल, निखिल बोल, चिकु मोहंती, पवन कवि, करण साहु, मिकु मोहंती, नीरज दास, आकाश कुमार, सरोज महापात्र, सूरज महतो, रितेश महापात्र, सत्यम कर, विशाल दास, ऋषि साहु, अर्जुन कर, सोम कवि सहित काफी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
