झारखंड में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, सोनारी और दुमका में मिलेगा रोमांच का अनूठा अनुभव,
Jharkhand
झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा स्काई हाई इंडिया के सहयोग से राज्य में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस रोमांचक उत्सव की शुरुआत जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में 21 मार्च से 29 मार्च तक हो चुकी है, जबकि दुमका में यह फेस्टिवल 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
फेस्टिवल के तहत पर्यटकों और आम लोगों को करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई से प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ स्काई डाइविंग करने का अद्वितीय अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति ने एडवेंचर प्रेमियों और युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार, यह पहल राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “वन स्टेट, मेनी एडवेंचर्स” की अवधारणा को साकार करते हुए झारखंड को एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
खुले आसमान, तेज हवा और रोमांच से भरपूर यह अनुभव प्रतिभागियों के लिए जीवनभर की याद बन सकता है। झारखंड की प्राकृतिक वादियों के ऊपर से स्काई डाइविंग करने का मौका पर्यटकों को प्रकृति से एक अलग तरह का जुड़ाव भी प्रदान करेगा।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। विभाग ने सभी पर्यटकों और रोमांच प्रेमियों से इस अनूठे फेस्टिवल का हिस्सा बनने की अपील की है।
September 6, 2026 5: 10 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
